Saturday, June 27, 2015

THE FRAGRANCE OF LOVE


जानता हूँ कि तुम महसूस करती हो,
खुशबू हमारी  इन हवाओं में।
जानता हूँ कि तुम भीग जाती हो,
ओस की बूंदों से बनी कलाओं में।
कभी हँसती हो, तो कभी रोती हो
कभी उड़ती हुई धूल हो,  तो कभी सागर में पड़ा मोती हो
किसी दौलत से नहीं, शोहरत से नहीं
मांगा है तुमहे कई जन्मों की दुआओं में।

LOVE, A SWEET PAIN


कोयल भी सुनाई देती है तेरे प्यार में

मौसम भी सुहाना लगता है तेरे इंतज़ार में
कभी गुमसुम तो कभी दीवाने से दिखाई देते हैं
जैसे कोई मोर नाचता है भरी बसंत की बहार में।
क्यों थाम लेती हो आकर मेरे सांसों को इस तरह,
हम तो बस मर ही जाते हैं उस दिल ए बेकरार में।
ना झुकाना पलकें मेरे सनम जो पास आओ
वरना कुछ कमी सी रह जाएगी आपके दीदार में

Wednesday, June 24, 2015

MELODY OF YOUR NAME

डूबती किस्ती भी यूँ पार लगती दिखाई दी।

तेरे नाम की धुन इन लहरो में सुनाई दी।
झुकती पलकों से जब देखा हमने तेरी और,
तू सर्द मौसम में खिली धूप सी दिखाई दी।
वो किसी पेड़ की तरह लहराता तेरा बदन,
के जैसे किसी बेल ने रात में अंगड़ाई ली।
कभी जो लिखने बैठे अपनी जिंदगी की दास्तां,
तेरी आँखों के काजल ने हमको स्याही दी।
लो अब बना ही ली दिल ने आप की जगह,
भले ही इस ज़माने ने हमको बुराई दी।
डूबती किस्ती भी यूँ पार लगती दिखाई दी।
तेरे नाम की धुन इन लहरो में सुनाई दी।
#MOHITKTOMER